Skip to content

NFT क्या है और किस हद तक सही है? जाने पूरी सच्चाई 2022 में

NFT क्या है what is NFT

NFT क्या है? what is NFT । NFT क्या है? जी हाँ आज के इस दुनिया में NFT नाम का एक नया टर्म आ गया है जिससे जानने के लिए लगभग सभी लोग इच्छुक है। अब तक लोग NFT का मतलब बैंक के किसी टर्म से लगाते थे जहाँ NFT का फुल फॉर्म होता है Non financial transaction यानी एक ऐसा transaction जिसमें पैसा का कोई लेनदेन नहीं होता लेकिन कई बार ऐसे transaction से बैलेंस पर भी असर पड़ता है लेकिन यहाँ हम आज के NFT की बात कर रहे है जहाँ NFT का मतलब Non Fungible Token होता है। तो आइये हम इस पोस्ट में जानते है की आखिर यह NFT क्या होता है।

NFT क्या है? what is NFT?

सबसे पहले हम जानते है की NFT होता क्या है और इस की फुल फॉर्म क्या है ? और साथ ही साथ यह भी समझेंगे की NFT की अवधारणा क्या है जिसके वजह से यह इतना पॉपुलर है ? NFT का फुल फॉर्म है Non Fungible Token । इसेआप इसे एक ऐसा Digital Asset समझ सकते है जो की ब्लॉक चेन पर रिकॉर्ड किया जाता है जिससे इस पर विश्वास किया जा सकता है। इसमें आप किसी भी प्रकार का कोई भी digital asset जैसे की कोई फोटो, वीडियो, ऑडियो, या फिर text का कंटेंट हो। रख सकते है और इस एसेट को आप किसी तौर पर बेच भी सकते है।

NFT की दूसरी सबसे खास बात यह है की अगर कोई asset एक NFT घोषित होती है तो यह अपने आप में और वैश्विक रूप से यूनिक होता है और उसके जैसे कोई अन्य NFT घोषित नहीं की जा सकती है। और इसे केवल किसी क्रिप्टो करेंसी से ही ख़रीदा जा सकता है। हर NFT का एक यूनिक आईडी Generate होता है।

NFT कैसे बनाया जा सकता है?

NFT क्या है? what is NFT
NFT क्या है? what is NFT

NFT बनाना बेहद ही आसान है। आज NFT कोई भी बना सकता है। NFT किसी भी प्रकार की केवल यूनिक चीजों से ही बनाया जा सकता है। NFT का मतलब है की वह चीज जो की सबसे अलग है या यूनिक है। आप किसी भी आर्ट पर अपनी और से कोई भी creativity कर उसे NFT बना सकते है पर ये तब तक एक डिजिटल एसेट होगा जब तक की आप इसे किसी NFT Marketplace पर लिस्ट नहीं करते।

अगर ऐसा की डिजिटल एसेट आप बन लेते है जो की दुसरो से बिलकुल अलग है और उसे किसी भी NFT मार्किट प्लेस पर लिस्ट करते है और ऐसे में अगर उस पर कोई Auction लगाता है तो आप के NFT के सेल होने के चान्सेस होते है।

किसी Digital Asset को NFT MarketPlace पर कैसे लिस्ट करें?

किसी भी NFT को NFT marketplace पर लिस्ट करना बेहद ही आसान है। NFT का Content तैयार हो जाने के बाद आप Binance की official वेबसाइट पर जा कर रजिस्टर कर अपने डिजिटल एसेट जो की यूनिक है को लिस्ट कर सकते है और जिसके बाद यह NFT जितनी बार निकेगा आपको उतनी ही रॉयल्टी मिलती रहेगी।

NFT कौन बना सकता है ?

NFT को कोई भी बना सकता है। वैसे Opensea पर जाकर अपना एक NFT बना सकता है। NFT कोई भी व्यक्ति या संस्था जारी कर सकती है। प्रायः NFT जारी करने वाली संस्था या फिर व्यक्ति किसी एक क्रिप्टो करेंसी के वॉलेट के जरिये ही सौदा करते है यही से NFT के Owner को पैसा प्राप्त होता है।

NFT से पैसे कैसे कमाए जा सकते है ?

NFT से से पैसा कमाने का PROCESS थोड़ा लम्बा जरूर है लेकिन अगर आपका बनाया हुआ NFT बिकता है तो आपको इसके अच्छे पैसे तो मिलते है साथ ही साथ आपकी बनाई हुई NFT जितनी बार बिकेगी उतनी बार आपको इसकी रॉयल्टी भी मिलती है। इस तरह से यह NFT आपके लिए एक Passive Income का जरिया भी बनती है।

NFT कीरॉयल्टी लगभग 5 से 10 प्रतिशत मिलती है जो की NFT Creator द्वारा निश्चित की जाती है।

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *